फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   attacked on wife by sharpwepon and committed suicide

धारदार हथियार से पत्नी पर हमले के बाद पति ने दे दी जान

Thu, 07 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
attacked on wife by sharpwepon and committed suicide
पीएम हाउस पर पहुंचे अहमद के गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद पति ने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना मगहर नगर पंचायत के मोहल्ला शेरपुर रेहरवा में बुधवार रात हुई। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी का निकाह अपनी मर्जी के खिलाफ होने की वजह से वह खफा था। गुरुवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


वहीं, हमले में घायल महिला की हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। उसके सिर, दाहिनी आंख और हथेली में गंभीर चोटें आई हैं। मेंहदावल क्षेत्र के फरदहा गांव निवासी अहमद (40) पुत्र हजरत अली की मगहर में ससुराल है। उसने तीन साल पहले शेरपुर रेहरवा में जमीन खरीदकर अपना मकान भी बनवा लिया था। यहां पत्नी शकीला खातून (38), दो बेटियों और बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन


घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो, इसलिए दो साल पहले अहमद सऊदी अरब चला गया था। वह दो महीने पहले ही लौटा था। इधर, उसके घर एक युवक का आना-जाना लगा रहता था जिसे अहमद पसंद नहीं करता था। इसी बात पर पत्नी से उसकी तकरार भी होती थी। बावजूद इसके 15 दिन पहले उसकी बड़ी बेटी सबा की शादी उसी युवक से हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बात उसे बेहद नागवार गुजरी। उसने पत्नी को बेटी और दामाद से बातचीत करने से मना किया। इसी बात को लेकर बुधवार की रात अहमद और शकीला में विवाद हुआ। बात बढ़ती गई और गुस्से में अहमद ने शकीला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जख्मी शकीला ने शोर मचाया तो अहमद घर से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने अहमद की तलाश की पर उसका कहीं पता न चला।

गुरुवार सुबह रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी अप ट्रैक पर अहमद की लाश मिली। उधर, स्थानीय लोगों ने घायल शकीला को जिला अस्पताल पहुंचाया और यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से भी शकीला को डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। अहमद के भाई फरदहा निवासी जावेद का कहना है कि उसके भाई की मर्जी के विपरीत भाभी ने भतीजी सबा की शादी करवा दी। इसी बात को लेकर भाई और भाभी के बीच विवाद बढ़ा। 


प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि बड़ी बेटी के निकाह को लेकर दंपती में विवाद हुआ। रात में पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया। सुबह ट्रैक पर दो हिस्सों में कटी पति की लाश मिली। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - असित श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed