फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   angered over accident and blocked road

हादसे से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
angered over accident and blocked road
मेंहदावल के बीएमसीटी राजमार्ग पर कौवाठोर गांव के समीप आए दिन होने वाले हादसों से क्षुब्ध लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। बीएमसिटी मार्ग पर सोमवार को कौवाठोर मोड़ पर 100 नंबर की जीप की चपेट मेें बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


वाहनों में बैठे लोग गर्मी से अकुला गया। इस बीच जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।  हरिकेश पुत्र पल्टू निवासी जब्बार, राकेश पुत्र चंद्रजीत निवासी भरवलिया एक ही बाइक से मेंहदावल की तरफ जा रहे थे। कौवाठोर के पास मुहिया पुल से दौ सौ मीटर पहले 100 नंबर की गाड़ी मेंहदावल की तरफ से गुजर रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान डायल 100 नंबर की गाडी से टक्कर लग जाने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मेंहदावल पर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हरिकेश को गोरखपुर व राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद कौवाठोर मोड़ पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सड़क पर दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने इस जगह पर स्पीडब्रेकर लगवाने की मांग की। जिससे वाहनों की रफ्तार कम होने पर दुर्घटनाओं की रफ्तार कम हो। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष व उनके हमराहियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। एसओ ने बताया कि डायल 100 नंबर की गाड़ी से टकरा कर बाइक सवार के घायल होने की जानकारी लोगों ने दी है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed