फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   administrator arrested

नकल के लिए घूस लेता केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 12:35 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 16 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
administrator arrested
नकल के लिए घूस लेता केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए दस हजार रुपये घूस लेते एक केंद्र व्यवस्थापक को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर उसने टीम के सदस्यों से हाथापाई भी की। विजिलेंस ने केस दर्ज करा उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


विजिलेंस इंसपेक्टर एके सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के गंगौरा निवासी ब्रह्मदेव दूबे ने 13 मार्च को शिकायत की थी कि उनका बेटा सर्वेश दूबे महुली स्थित संतकबीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटर की परीक्षा दे रहा है। जहां नकल कराने के नाम पर केंद्र व्यवस्थापक हर छात्र से 10-10 हजार रुपये जबरन वसूल रहे हैं। जो छात्र रकम नहीं दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा के दौरान प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनको बार-बार खड़ा करके जूते मोजे उतरवाए जाते हैं। देर से कॉपी देने के बाद जल्दी छीन ली जाती है। यही व्यवहार उनके बेटे से भी होता है। जिससे वह ठीक से परीक्षा नहीं दे पा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार जायसवाल से ऐसा न करने की प्रार्थना की तो उन्होंने फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पेपर में रकम नहीं देने पर कॉपी नहीं देने की चेतावनी दी है। इस पर एसपी विजिलेंस ने इंस्पेक्टर विनय सिंह से जांच कराई। मामला सही होने पर टीम गठित कर मंगलवार को डीएम डॉ. सरोज कुमार को जानकारी दी। डीएम ने दो लोगों को स्वतंत्र साक्षी के रूप में टीम के साथ भेजा।


टीम के सदस्य विद्यालय से सौ मीटर पहले रुक गए। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में पहुंच कर प्रधानाचार्य कक्ष में केंद्र व्यवस्थापक को बेटे को नकल कराने के लिए दस हजार रुपये घूस दी। जब वह घूस की रकम गिन रहा था तभी टीम ने रंगे हाथ प्रमोद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed