{"_id":"582ca0b14f1c1b57368ffba4","slug":"accidents-in-old-age-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों मंे वृद्धा, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों मंे वृद्धा, बालक की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पहली घ्ाटना मगहर क्षेत्र में हुई। गुलाम राय मंझरिया गांव निवासी 65 वर्षीय ज्ञानमती सिंह पत्नी दिवंगत उमाशंकर सिंह बुधवार को मंझरिया गांव के सामने सड़क पार करते समय एक रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गईं। खबर आस-पास के लोगों के साथ उनके घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
गांव के लोगों ने बताया कि ज्ञानमती बड़ा बेटा रघुबंश सिंह रोडवेज में कानपुर में तैनात हैं। वे वहीं मकान बनाकर रहते हैं। ज्ञानमती कुछ दिन पूर्व बेटे के पास कानपुर गई थी। जहां से बुधवार को रोडवेज की बस से वापस घर लौट रही थी। रोडवेज बस से वह जैसे ही हाईवे स्थित मंझरिया गांव के सामने उतरी और दूसरी पटरी मंझरिया मोड़ की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जामे समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मां को सड़क तक रिसीव करने के लिए उनके बेटे परमहंस आए हुए थे। घटना की खबर से बेटा गमगीन हो गए। चौकी इंचार्ज रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना में टांडा गांव निवासी वीरेंद्र का 11 वर्षीय बेटा रिंकू को मंगलवार शाम टांडा चौराहे पर एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। घायल को परिजन सीएचसी मलौली में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान ही रिंकू की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो उसे देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरी घटना उमरिया-धनघटा मार्ग पर बाबा दानीनाथ शिव मंदिर धनघटा के सामने हुई। जहां बकौली गांव निवासी अजय यादव 22 वर्ष एक शख्स के घर मजदूरी करने गया था। वह पान मसाला लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान धनघटा की तरफ से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल होकर गिर गया। थोड़ी दूर पर बाइक सवार भी गिरा, लेकिन बाइक चालक भाग निकला और उसके पीछे बैठा युवक घायल होकर तड़पने लगा। बाइक से गिरा युवक अपना नाम अब्दुल कादिर निवासी नया गांव जिला अंबेडकरनगर बताया। उसने बताया कि वह धनघटा से अपने घर जा रहा था कि हादसा हो गया। घायलों को लोगों ने सीएचसी मलौली भेजवाया, जहां दोनो का इलाज जारी था। जबकि घायल अजय यादव की हालत गंभीर बताई गई। पूछने पर इंसपेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने इस तरह की घटना की सूचना होने से अनभिज्ञता जाहिर क