{"_id":"5a6773304f1c1ba4268b611e","slug":"91516729136-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती की पिटाई से नाराज लोगों ने सिपाही के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती की पिटाई से नाराज लोगों ने सिपाही के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी एक दंपति की पिटाई करने का आरोप एक सिपाही पर लगा है। घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को पुलिस आफिस के बाहर सिपाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
डीघा निवासी फूलचंद राजभर पुत्र रंगीलाल राजभर का आरोप है कि औद्योगिकनगर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही सोमवार की रात पौने आठ बजे मॉडल शॉप से शराब पी कर लौटा। आरोप है कि उसके घर में ही पत्नी दुकान चलाती है। सिपाही ने अनायास दुकान पर पहुंच कर उसकी पत्नी को गाली गलौज दिया और विरोध करने पर उसे भी गालियां दी। आरोप है कि सिपाही ने उसे और पत्नी को मारापीटा। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। भीड़ में शामिल लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश किया तो कुछ लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। मौके पर मौजूद बलराम गुप्ता ने डायल 100 नंबर फोन कर दिया । उसके कुछ ही देर बाद डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई,लेकिन उसके पहले ही सिपाही वहां से भाग निकला। बाद में बलराम गुप्ता के मोबाइल पर कोतवाली का पुलिस कर्मी बता कर किसी ने फोन किया और मामले को रफादफा कर देने की धमकी दी और फर्जी तरीके से एनडीपीएस के मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। घटना से उसका परिवार और बलराम गुप्ता डरे सहमे हुए हैं। लोगों ने एसपी से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी हेमराज मीणा ने लोगों को जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।