{"_id":"5a2438d64f1c1b9f678bf35f","slug":"91512323286-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन समेत 135 लोगों पर डकैती का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन समेत 135 लोगों पर डकैती का केस दर्ज
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर में निर्वाचित चेयरमैन के विजय जुलूस और उनके घर पर हुए मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत 35 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर डकैती का केस दर्ज किया। इस घटना को लेकर मगहर में तनाव व्याप्त है। पुलिस शांति व्यवस्था के लिए सतर्क दृष्टि रख रही है।
नगर पंचायत मगहर के काजीपुर तेलीटोला निवासी राजेश कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा का आरोप है कि उसकी पत्नी संगीता वर्मा पहली दिसंबर को नगर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुई। शनिवार को उनकी चेयरमैन पत्नी संगीता वर्मा अपने पांच-दस समर्थकों के साथ गली मोहल्लों के लोगों का पैर छू कर आशीर्वाद ले रही थी। आरोप है कि उसी दौरान शाम साढ़े तीन बजे के करीब विपक्षी पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता पुत्र श्याम नारायन गुप्ता व विजय कांदू व उनके लड़के शिवम कांदू अजीत गुप्ता,आकाश , उमेश गुप्ता रास्ते में रोक कर तकिया बाजार में गाली गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे और उनके समर्थक रामप्रीत वर्मा का बुलेट छीनकर उस पर बैठे रजत वर्मा व पिंटू को मारने लगे। वह बीच बचाव करके अपने घर लौट रहे थे तो उक्त लोग जानमाल की धमकी दिए। आरोप है कि जब वह अपने घर के करीब पहुंचे तभी अश्वनी गुप्ता फोन ने करके अपने तमाम समर्थकों को बुला लिया। आरोप है कि पहले से मौजूद विपक्षियों के अलावा राधे गुप्ता, रंजीत कन्नौजिया, वीरेंद्र कन्नौजिया, सोनू साहनी, रिक्कू उर्फ अग्नेय गुप्ता, अजय गुप्ता, विनय गुप्ता, निर्भय गुप्ता, नवीन गुप्ता, मनीष कांदू, गौरव उर्फ पिंकल, जैकी, सूरज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, सुजीत गुप्ता, विजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता, मोनू गुप्ता, रामू मौर्य, पवन यादव, संदीप वर्मा, मनी, संजय गुप्ता, जय गुप्ता, विकास गुप्ता, मक्खन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और अन्य 100 लोग ईट,डंडा आदि लेकर उसके घर में घुस गए। आरोप है कि लोग उसकी बेटी,भाई ,समर्थक शंभू आदि को मारपीट कर घायल कर दिया। लोग जाते वक्त उसके घर में रखा तमाम घरेलू सामान तोड़फोड़ डाले व रुपये-पैसे, सोने की चेन, बाली, मंगलसूत्र नोंच कर लूट ले गए। घटना में उसकी बेटी कालिंदी, भाई अजय वर्मा समेत अन्य लोग बुरी तरह से घायल है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता समेत 35 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ डकैती का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।