{"_id":"5c86944abdec2213f22d1827","slug":"81552323658-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर की चेयरमैन को सोशल मीडिया पर कहे गए अपशब्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगहर की चेयरमैन को सोशल मीडिया पर कहे गए अपशब्द
Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
FACEBOOK USER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले में भाजपा नेताओं से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो रहे। सांसद और विधायक के बीच मारपीट की घटना के बाद अब मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे गए हैं। चेयरमैन ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। मामला आठ मार्च का है।
मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा भाजपा से जुड़ी हैं और सांसद शरद त्रिपाठी की करीबी मानी जाती हैं। चेयरमैन के अनुसार बीते आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्हें सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट भेजे गए थे। चेयरमैन का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे पोस्ट किए गए थे। मैं इससे घबराने वाली नहीं हूं। विरोधियों का जवाब अपनी राजनीतिक सक्रियता और विकास कार्यों से दूंगी। कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है कि उन्हें भी कई लोगों ने इस प्रकरण की जानकारी दी है लेकिन अभी चेयरमैन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन के पति गुड्डू वर्मा का कहना है कि वरिष्ठ अफसरों को शिकायत पत्र दिया गया था जिसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए गए हैं।