फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता

Thu, 14 Feb 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता
चोरी की मूर्ति और बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पीतल की मूर्ति को अष्टधातु की बताकर बेंचने की योजना थी
मऊ जिले का एक व्यक्ति चुरा कर लाया था
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बुधवार की रात मगहर में कबीर स्थली के पास एक बाइक के साथ तीन युवकों को पकड़ा। दूसरे जिले के रहने वाले इन युवकों की तलाशी ली गई तो पीतल की एक मूर्ति बरामद हुई। तीनों इसे अष्टधातु की बताकर किसी पर्यटक को बेचने के लिए कबीर स्थली के पास पहुंचे थे।
एसपी आकाश तोमर के अनुसार बुधवार की रात कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी करुणाकर पांडेय की टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नंदलाल, राहुल कुमार और सुनील कुमार को पकड़ा। नंदलाल और सुनील देवरिया जिले के बरहज थाना के भड़सरा गांव के रहने वाले हैं और गोरखपुर में साकेत नगर कॉलोनी रहते हैं। राहुल बिहार के छपरा जिले के भहदैरा थाना के भोलनपुर टोला चकदहरा का निवासी है। राहुल नंदलाल का साला है और वह भी मूर्ति बिक्री से होने वाले लाभ में हिस्सेदार बनने के लालच में साथ हो गया था।
विज्ञापन


मऊ के एक व्यक्ति ने चुराई थी मूर्ति
एसपी के अनुसार नंदलाल ने बताया कि काफी समय पहले मऊ जिले के शिवलोचन नाम के एक व्यक्ति ने कहीं से मूर्ति चुराई थी। उसने मूर्ति को महंगे दर पर बिकने की बात कहकर नंदलाल को दी थी। बैंक का कर्जदार नंदलाल शिवलोचन की मृत्यु के बाद इस मूर्ति को बेचने के प्रयास में लगा। वह कुशीनगर समेत कई जिलों में मूर्ति बेचने का प्रयास कर चुका था। मूर्ति को वह अष्टधातु की बताकर बेचने की योजना बनाकर कबीर स्थली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed