फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गायिका बनने मुंबई जा रहीं छात्राएं रास्ते में रोकी गईं

गायिका बनने मुंबई जा रहीं छात्राएं रास्ते में रोकी गईं

Thu, 14 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गायिका बनने मुंबई जा रहीं छात्राएं रास्ते में रोकी गईं
girls

विज्ञापन
धनघटा/ कांटे (संतकबीरनगर)। गायिका बनने की हसरत पाले मुंबई जा रही तीन छात्राएं बगीचे में रात बिताने के बाद अगले दिन सुबह परिजनों को भुअरिया चौराहे के पास मिली। उसके बाद परिजन खुशी से झूम उठे।

महुली क्षेत्र के अलग- अलग गांव की रहने वाली 16- 16 वर्ष की तीन छात्राएं नाथनगर में स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ती है। तीनों छात्राएं बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली। जब शाम तक छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश शुरु कर दी। साथ में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से संपर्क करने पर उन छात्राओं के गायिका बनने के शौक की जानकारी होने और उनके अपहरण की संभावना पर परिजन रात भर उनकी तलाश में इधर- उधर भटकते रहे। गुरुवार की सुबह छात्राओं के कोतवाली क्षेत्र के भुअरिया चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना पर परिजन महुली थाने एक दरोगा के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर डायल 100 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहले ही पहुंच कर तीनों छात्राओं को अपने अभिरक्षा में ले लिया था। पूछताछ में तीनों छात्राएं यही बताई वह गायिका बनने के लिए बुधवार को दोपहर बाद स्कूल से निकली थी और मुंबई जाना चाहती थी। रात हो जाने की वजह से भुवरिया में स्थित बागीचे में रुक गई और सुबह होने पर ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थी। उसके पहले वहां भीड़ जुट गई और बाद में पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों की माने तो छात्राओं को क्षेत्र में सक्रिय किसी गिरोह ने अपने चंगुल में ले लिया था, गायिका बनाने के नाम पर इन छात्राओं को भ्रमित करके उन्हे दूसरे शहर ले जाने का प्रयास किया गया। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। छात्राओं के अपहरण की साजिश रचने वाले गिरोह को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed