फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल
कबीर की समाधि और मजार का दर्शन कर लौट रहे थे लोग
नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर(संतकबीरनगर)। नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को कार और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

तीन वाहनो में सवार कुल 11 लोग लखीमपुर खीरी से बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना साहिब और सहजनवां थाना के ग्राम कसरवल के संत कबीर गुरुद्वारा का दर्शन करने के बाद शनिवार सुबह कबीरचौरा स्थित कबीर की समाधि और मजार का दर्शन करने के बाद वापस नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। इसके बाद कार में सवार कुल पांच लोग कबीर गुरुद्वारे के दो ग्रंथी को छोड़ने की नीयत से उल्टी दिशा में गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी बिहार से कंटेनर ट्रक झाड़ू लादकर भोपाल जा रहा था। इस दौरान कार और ट्रक की एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में सवार संतोष सिंह 65 वर्ष, चालक गुरप्रीत सिंह 20 वर्ष और गुरविंदर सिंह 17 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना मोहम्मदी जिला खीरी लखीमपुर, परमजीत सिंह गुरूद्वारा मगहर घायल हो गए। कंटेनर चालक पिंटू सिंह 30 वर्ष को मामूली चोट आई है। सूचना पर चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव हमराही सिपाही आदित्य सिंह यादव और पप्पू यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। संतोष सिंह और गुरविंदर सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed