फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   70 thousand looters from Asalha Satkar munimInvestigating Police

 असलहा सटाकर मुनीम से 70 हजार लूटे

Thu, 14 Dec 2017 12:12 AM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
संतकबीरनगर ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
70 thousand looters from Asalha Satkar munimInvestigating Police
file foto - फोटो : SELF
हैंसर। धनघटा - खलीलाबाद मार्ग पर बुधवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर मुनीम से 70000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश धनघटा की ही तरफ भाग निकले। घटना के बाद कुछ देर तक मुनीम अवाक रहा और उसने पुलिस को सूचना दिए। सूचना के बाद मौके एसओ पहुंच गए। पुलिस ने घेरेबंदी कर चारों तरफ वाहनों की चेकिंग शुरु करा दी, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हो गए। बाद में एसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ित मुनीम से पूछताछ किया। 
विज्ञापन

 खलीलाबाद के रहने वाले रमेश रुंगटा का रामनिवास एंड संस नाम से फर्म है। तेल ,घी,चीनी आदि का थोक कारोबार होता है। उनके फर्म में बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी अमित यादव और कोतवाली खलीलाबाद के डुमरी कला निवासी राकेश मिश्र मुनीम का काम करते है। बुधवार को दोनों मुनीम एक ही बाइक से धनघटा क्षेत्र में बकाएदारों के वहां वसूली करने गए थे।
विज्ञापन

 मुनीम के मुताबिक जब वह लोग वसूली करके लौट रहे थे। धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन गांव के करीब पहुंचे ही थे,उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो लोग आए और ओवरटेक करके उन्हें रोक लिए। बाइक पर पीछे बैठे मुनीम राकेश मिश्र को असलहा सटाकर उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर धनघटा की तरफ भाग निकले। मुनीम अमित और राकेश ने बताया कि बैग में करीब 70000 रुपये रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 घटना की सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि मुनीम साफ-साफ लूूटे गए रकम का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। 70 हजार लूटने का जिक्र कर रहे हैं और 53 हजार रुपये का हिसाब दे पा रहे हैं। वैसे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed