Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10-year-old boy goes missing while bathing in the Rohin River during Chhath Puja

Gorakhpur News: छठ पूजा के दौरान रोहिन नदी में नहाते समय 10 वर्षीय बालक लापता

Tue, 17 Nov 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
10-year-old boy goes missing while bathing in the Rohin River during Chhath Puja
- मछरिहा घाट पर बच्चों के साथ कर रहा था स्नान, नदी किनारे मिली चप्पल
विज्ञापन

- एनडीआरएफ और गोताखोरों ने देर शाम तक चलाया तलाशी अभियान, नहीं लगा सुराग
- 10 वर्षों से बेटे की सलामती के लिए छठ व्रत करते हैं परिजन

भगवानपुर। रोहिन नदी के मछरिहा घाट पर सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय 10 वर्षीय प्रियांशु निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई।
महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला कोल्हुआ जोत निवासी दीपनारायण निषाद का बेटा प्रियांशु शनिवार को माता-पिता के साथ अपने ननिहाल पीपीगंज क्षेत्र के मखनहा टोला गुलरिहा निवासी श्यामसुंदर निषाद के घर आया था। परिजन दस वर्षों से बेटे की सलामती के लिए छठ व्रत करते आ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रियांशु माता-पिता के साथ मछरिहा घाट पर पूजा करने पहुंचा था। सुबह नौ बजे वह बच्चों के साथ नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने सभी बच्चों को नदी से बाहर निकलने के लिए कहा। बच्चे बाहर आ गए, लेकिन प्रियांशु का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पिता दीपनारायण ने पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक एसडीएम आलोक रंजन सिंह, सीओ अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार भारतेन्दु राव और थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह मौके पर मौजूद रहकर तलाशी अभियान की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed