Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   67 inspectors transferred in Gorakhpur range ahead of assembly elections

Gorakhpur News: विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर रेंज में 67 इंस्पेक्टरों का तबादला

Tue, 17 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
67 inspectors transferred in Gorakhpur range ahead of assembly elections
- डीआईजी डॉ. एस चन्नप्पा ने चार जिलों में किया फेरबदल, तीन साल की तैनाती पूरी करने वालों को दूसरे जिले में भेजा
विज्ञापन

- कुशीनगर को मिले सबसे ज्यादा 24 इंस्पेक्टर, गोरखपुर से सर्वाधिक 21 की हुई रवानगी
- सभी एसएसपी और एसपी को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच गोरखपुर पुलिस रेंज में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। डीआईजी डॉ. एस चन्नप्पा ने 15 नवंबर को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 67 निरीक्षकों को दूसरे जिले में भेजने का आदेश जारी किया। इनमें गोरखपुर के 21, देवरिया के 15, कुशीनगर के 20 और महराजगंज के 11 निरीक्षक शामिल हैं। तबादलों में कुशीनगर को सबसे ज्यादा 24 नए निरीक्षक मिले हैं, जबकि गोरखपुर से सबसे अधिक 21 निरीक्षकों की रवानगी हुई है।
डीआईजी कार्यालय ने यह फेरबदल लखनऊ मुख्यालय से 29 अक्तूबर को जारी निर्देश के तहत किया है। इसके दायरे में वे निरीक्षक आए हैं, जिनकी एक जिले में पिछले चार साल के दौरान तीन साल की तैनाती 31 मई 2027 तक पूरी हो रही है। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इसमें गोरखपुर से 21 निरीक्षकों में 11 देवरिया, नौ कुशीनगर और एक महराजगंज भेजे गए हैं। वहीं देवरिया से दो, कुशीनगर से सात और महराजगंज से दो निरीक्षक यहां आएंगे।
विज्ञापन

ऐसे ही कुशीनगर से 20 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें सात गोरखपुर, सात महराजगंज और छह देवरिया जाएंगे। इसके बदले गोरखपुर से नौ, देवरिया से सात और महराजगंज से आठ निरीक्षकों की यहां तैनाती होगी। इधर, देवरिया से छह निरीक्षक महराजगंज, सात कुशीनगर और दो गोरखपुर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर से 11, कुशीनगर से छह और महराजगंज से एक निरीक्षक देवरिया आएंगे। जबकि , महराजगंज से आठ निरीक्षक कुशीनगर, दो गोरखपुर और एक देवरिया भेजे गए हैं। जबकि गोरखपुर से एक, देवरिया से छह और कुशीनगर से सात निरीक्षक यहां तैनात होंगे।
डीआईजी ने इन जिलों के एसएसपी और एसपी को तबादला किए गए निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले जिले में भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यमुक्ति की रिपोर्ट भी मांगी है। इसके बाद निरीक्षक नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार संभालेंगे।

---
शहर के इन निरीक्षकों को हुआ तबादला, चार चार्ज पर
निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय को देवरिया (वर्तमान में थाना प्रभारी गीडा), जितेंद्र सिंह को कुशीनगर (वर्तमान में थाना प्रभारी कैंट), जयंत प्रताप सिंह काे देवरिया (वर्तमान में खजनी) और पंकज कुमार सिंह को कुशीनगर (वर्तमान में कोतवाली प्रभारी), करुणेश प्रताप सिंह को देवरिया, उमेश कुमार सिंह को महाराजगंज, यदुनंदन यादव को कुशीनगर, वीरेंद्र प्रताप यादव को देवरिया, नरेंद्र कुमार सिंह को कुशीनगर, कमलेश सिंह को कुशीनगर, प्रभुदयाल सिंह को कुशीनगर, अंजुल कुमार को देवरिया, छत्रपाल सिंह को कुशीनगर, अवधेश कुमार तिवारी को देवरिया, सतपाल सिंह को देवरिया, नवीन कुमार मिश्र को कुशीनगर, विवेक मलिक को देवरिया, विनोद कुमार यादव को देवरिया, सुनील कुमार राय को कुशीनगर, रणेंद्र प्रताप सिंह और राजमणि शुक्ल को देवरिया भेजा गया है।
---
एक नजर में तबादले
जिला
तबादला संख्या
आने वालों की संख्या
गोरखपुर
21
11
देवरिया
15
18
कुशीनगर 20
24
महराजगंज
11
14
कुल
67
67
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed