फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 30 Mar 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। केबंजरिया गांव के पूरब स्थित बाग में शनिवार सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।

बंजरिया गांव के लोग शनिवार सुबह टहलने निकले थे। गांव के पूरब बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकते देख तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। लोगों ने युवक की पहचान 21 वर्षीय ऋषिकेश चौरसिया पुत्र सर्वजीत चौरसिया के रूप में की। लोगों ने इसकी सूचना सर्वजीत चौरसिया को दी। हल्का दरोगा गयासुद्दीन और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। उसके बड़े पिता जयश्री ने बताया कि एक माह पहले ऋषिकेश मुबंई कमाने गया था, वहां से कब आया किसी को पता नहीं है। ऋषिकेश चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। जबकि दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। ऋषिकेश की मौत पर पिता, बडे भाई विकास, आकाश और घोलर गमगीन हैं। माता अनुसुइया देवी, भाभी निशा रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed