फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बस्ती जिले के वाल्टरगंज में एक युवक के झुलसने का मामला

बस्ती जिले के वाल्टरगंज में एक युवक के झुलसने का मामला

Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस्ती जिले के वाल्टरगंज में एक युवक के झुलसने का मामला
युवक के झुलसने की खबर से गांव के लोग चिंतित
विज्ञापन

00 मुख्य खबर बस्ती से जाएगी 00
बस्ती सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना के भंगुरा गांव निवासी एक युवक के सोमवार की रात बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में झुलसने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर लोग चिंतित हैं। युवक का बस्ती सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के तमाम लोग हाल जानने बस्ती गए हैं।
भंगुरा गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत का बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना के तेलियाडीह गांव में एक दूर की रिश्तेदार बुआ के घर आना-जाना है। रंजीत के बड़े भाई सतीश चंद्र ने बताया कि सेामवार दोपहर रंजित घर से भोजन कर निकला था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने खबर दी कि रंजीत झुलस गया है। भाई ने बताया कि रंजीत के सिर में चोट लगी है। चेहरा व हाथ-पैर भी झुलसे हैं। रंजीत कुछ बोल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


बेटे का हाल जानने को परेशान हैं बुजुर्ग मां
बाघनगर। झुलसे रंजीत की बुजुर्ग माता संतरा देवी बेटे की हालत जानने को लेकर काफी परेशान हैं। विधवा संतरा देवी (56) के तीन बेटे हैं। इनमें से सतीश व संचित की शादी हो चुकी है, जबकि रंजीत अविवाहित है। आठ मई वर्ष 2017 को आई आंधी में पति सुखई व 11 वर्षीय बेटे सचिन की टिनशेड गिरने से मौत हो गई थी। रंजीत की भाभी पूनम ने बताया कि रंजीत घर से कुछ बता कर नहीं गए थे। भाई सतीश ने बताया कि कुछ लोगों ने रंजीत को फोन करके बुलाया था। रंजीत अभी 12 दिन पहले ही मुंबई से आया है। उसकी हत्या की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed