फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   टीम ने लिया नमूना

टीम ने लिया नमूना

Mon, 20 Aug 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 20 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
टीम ने लिया नमूना
हैंसर के सोनाड़ी चौक पर नमूना लेने पहुंची खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। सोमवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के सोनाड़ी चौराहे पर खाद्य पदार्थों का नमूना लेने गई खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम व दुकानदारों के बीच नोकझोंक हो गई। दुकानदार इस टीम पर मिठाई का रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा रहे थे। नमूना लेने गई टीम मामला बिगड़ता देख किसी तरह वहां से निकलकर खिसक गई।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की एक टीम सोमवार को बंडा बाजार, उमरिया बाजार, धनघटा आदि जगहों पर किराना व मिठाई की दुकानों से संपुलिंग करते हुए हैंसर के सोनाड़ी चौराहे पर पहुंची। वहां दो किराना की दुकानों से नमूना लेने के बाद एक मिठाई की दुकान पर पहुंची। यहां दुकानदार व सैंपलिंग कर रही टीम में कहासुनी होने लगी। यह देख अगल-बगल के दुकानदारों की भीड़ जुट गई। मिठाई के दुकानदार का आरोप था कि टीम के एक सदस्य ने एक किलो मिठाई तौल करा ली, लेकिन रुपये मांगने पर वह कार्रवाई की धमकी देने लगा। हंगामा बढ़ता देखा सैंपलिंग कर रही टीम किसी तरह से वहां से अशरफपुर मार्ग पर आगे बढ़ गई। व्यापारियों का आरोप था कि जांच के बहाने दुकानदारों से अवैध वसूली होती है। इस संबंध में एसडीएम बाबूराम का कहना है कि ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन कराई जाएगी। व्यापारियों का आरोप सही मिला तो जांच टीम के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed