फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आठ लाख के जेवर चुरा कर भाग रही महिला पकड़ी गई

आठ लाख के जेवर चुरा कर भाग रही महिला पकड़ी गई

Mon, 29 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
आठ लाख के जेवर चुरा कर भाग रही महिला पकड़ी गई
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में स्थित एक सर्राफा की दुकान में सोमवार को ग्राहक बन कर करीब आठ लाख कीमत के जेवरात रखे डिब्बे को चुरा कर भागने के दौरान एक नकाबपोश महिला पकड़ी गई। भीड़ के हाथ लगने से पहले महिला ने अपने बैग से निकाल कर जेवरात के डिब्बे को दुकान के अंदर फेंक दिया था। पकड़ी महिला को भीड़ ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला गोरखपुर के जाफरा बाजार की निवासी निकली।

गोला बाजार में स्थित रजनीश वर्मा की सीताराम सर्राफ नाम की दुकान है। रजनीश वर्मा दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर ढाई बजे के करीब ग्राहकों के बीच में एक नकाबपोश महिला पहुुंची। उसी दौरान 450 ग्राम सोने के लॉकेट के डिब्बे को चुरा कर अपने बैग में रख लिया। इधर रजनीश वर्मा और उनके कर्मियों ने जैसे ही जेवरात के डिब्बे की गिनती की तो एक डिब्बा कम मिला। उसी दौरान नकाबपोश महिला अपने बैग से जेवरात के डिब्बे को निकाल कर दुकान के अंदर फेंक दिया और भागने लगी। स्वर्णकार रजनीश वर्मा और उनके कर्मियों ने भाग रही महिला को दौड़कर पकड़ लिया। उसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औऱ पकड़ी गई महिला को पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित रजनीश वर्मा जिस जेवरात के डिब्बे को नकाबपोश महिला चुराई थी,उसमें करीब आठ लाख कीमत के जेवरात रखे थे। आगे बताया कि एक साल पहले नोटबंदी के दौरान ही उनकी दुकान पर फर्जी इनकम टैक्स टीम बन कर आए छह-सात जालसाज पकड़े गए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा था। दो साल पहले भी उनकी दुकान से जेवरात चोरी हो गए थे। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने बताया कि चार महीने पहले हनुमान मंदिर गली में स्थित उनके बेटे की दुकान पर भी यहीं महिला जेवरात चुरा कर भाग रही थी,जिसे बेटे ने पकड़ लिया था,लेकिन महिला के रोने की वजह से बेटे ने छोड़ दिया था। एसएसआई रामभवन यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान शहनाज पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इस्माइल निवासी जाफरा बाजार,राजघाट गोरखपुर के रूप में हुई। पीड़ित रजनीश वर्मा की तहरीर के आधार पर महिला शहनाज के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed