फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एसपी ने निलंबित किया

एसपी ने निलंबित किया

Wed, 21 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने निलंबित किया
एसपी को सामने खड़ा देख पुलिसकर्मियों के उड़े होश
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बघौली के पास सोते मिले थे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डायल-100 में तैैनात दो पुलिसकर्मी मंगलवार को एसपी के निरीक्षण में सोते मिले। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

एसपी आकाश तोमर मंगलवार को मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जा रहे थे। अभी वह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली के पास पहुंचे थे कि उनकी नजर डायल-100 के पीआरवी वाहन 2545 पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकवार कर वाहन के पास पहुंचे। उस दौरान पीआरवी में दो कांस्टेबल सोते हुए मिले। एसपी ने उन्हें जगाया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों पुलिसकर्मी वाहन से उतर गए और एसपी से माफी मांगने लगे। एसपी ने बताया कि डायल 100 के पीआरवी वाहन 2545 में तैनात कांस्टेबल फूलबदन यादव और शिवेंद्र विश्वकर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच एएसपी को दी गई है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed