{"_id":"59ecdec74f1c1b7a548b8848","slug":"51508695751-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से छह वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से छह वर्षीय बालिका की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के अमेदवा गांव में स्विच बोर्ड में पंखे का तार लगाने दौरान करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजन सहम गए। गांव के लोग भी गमगीन थे। गांव वालों ने बताया कि
राधेश्याम की छह वर्षीय बेटी मैना शनिवार की रात पंखा चलाने के लिए स्विच बोर्ड में तार लगा रही थी। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजन उसे रात में ही सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर वापस गए। रविवार की सुबह उसका बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की मौत से मां तेरसा देवी, 18 वर्षीय बड़ी बहन किरन, 12 वर्षीय साधना, आठ वर्षीय बहन संजना और चार वर्षीय भाई ईश्वर का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता राधेश्याम रोजगार के सिलसिले मुंबई में हैं।