{"_id":"59f375054f1c1b98678b7c70","slug":"5-arrested-in-attacking-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर हमले में पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा पर हमले में पांच लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पकडे गए बदमाश के साथ अपने कार्यालय में एसपी ने गैंग का खुलासा किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने शुक्रवार को कठिनइया पुल दुधारा के पास से पिकअप सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, तीन पिकअप, दो डीजल पंपिंगसेट, चार बकरियां, छह लाठी, रक्तरंजित लोहे की रॉड बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गैंग ने ही नंदौर में एचसीपी हरिश्चंद्र मिश्रा पर लोहे की रॉड से उस समय हमला कर दिया था और डायल 100 नंबर की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था, जब बेलहरखुर्द से बकरियां चुरा कर के भाग रहे बदमाशों को रोकनेे की कोशिश की थी।
एसपी हेमराज मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ दुधारा राकेश सिंह यादव और एसओ बखिरा रामभवन यादव की संयुक्त टीम ने कठिनइया पुल दुधारा के पास सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पिकअप में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेराज उर्फ मिर्जा पुत्र मोलहू, छोटू उर्फ लहुड़ा बंजारा पुत्र मोलहू बंजारा निवासी जमदाशाही थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती, शब्लू पुत्र महबूब निवासी बाघनगर दुधारा, मुबारक पुत्र जब्बार बंजारा निवासी देवफर थाना बखिरा और रियाज उर्फ जुमाई पुत्र मोहिउद्दीन निवासी मूड़ाडीहाबेग थाना दुधारा के रूप में हुई।
पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन पिकअप, दो कट्टा, कारतूस, दो डीजल पंपिंगसेट, चार बकरियां, छह लाठी और रक्तरंजित लोहे की रॉड बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 11/12 अक्टूबर की रात सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बकैनिया से बरामद पंपिंग सेट को चुराए थे। जबकि 12/13 अक्टूबर की रात बखिरा क्षेत्र के बेलहर खुर्द से संतराम के घर से बकरियां चुराए थे, बरामद बकरियां उन्हीं के घर से चुराई हुई है।
इसके अलावा भागते दौरान डायल 100 नंबर की गाड़ी पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं, नंदौर चौराहे पर रोकने की कोशिश करने वाले एचसीपी हरिश्चंद्र मिश्रा पर लोहे की रॉड से प्रहार कर घायल कर दिया था। आगे बताया कि पकड़े गए गैंग के छह सदस्य अभी फरार चल रहे है। यह गैंग गोवंशीय पशुओं का अवैध व्यापार के साथ-साथ चोरी, लूट, डकैती का अपराध करता है। पकड़े गए गैंग के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया। जबकि गैंग के पांच सदस्य को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ मेंहदावल हौसिला प्रसाद भी उपस्थित रहे।