फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव के पास शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन कराकर पैदल वापस लौट रहे एक मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गंगा देवरिया निवासी ज्ञानदास पुत्र मिट्ठू (53) गांव में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन कराने के लिए कुआनो नदी गए थे। प्रतिमा विसर्जन कराकर वह पैदल ही वापस लौट रहे थे। अभी वह कोनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आस पास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुुंचाया जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ज्ञानदास के बड़े बेटे भोलानाथ ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार को भरण पोषण करते थे। उसके तीन भाई व एक बहन है। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ज्ञानदास की पत्नी शांती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। ज्ञानदास अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed