फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found, suspected murder

खेत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
dead body found, suspected murder
एसपी, एएसपी, सीओ और फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई। - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां/लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के बीरनजोत की युवती का शव मंगलवार को गांव से करीब 200 मीटर पश्चिम खेत में मिला। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। शव की स्थिति देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन

 

सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को थाने ले गई। करीब चार घंटे बाद पिता यासीन थाने पहुंचे और शव की पहचान अपनी 22 वर्षीय बेटी अंजुम के रूप में की।

विज्ञापन


लोहरौली चौराहे से दक्षिण हटवा-बीरनजोत खड़ंजा मार्ग के पास कुछ लोग भोर में शौच के लिए निकले थे। किसी ने खेत में एक युवती का शव पड़ा देखा तो शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने करीब छह बजे दुधारा पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर एसओ सहयोगियों के साथ पहुंच गए। करीब साढ़े आठ बजे एसपी शैलेष पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी शव की पहचान नहीं की।


पुलिस शव को थाने ले आई और पंचनामा तैयार करने लगी। करीब दस बजे ग्राम बिरंजोत निवासी यासीन गांव के लोगों के साथ थाने पर पहुंचा। यासीन ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। घर पर वह और उसकी पत्नी व बेटी अंजुम रहती थी।

 

सोमवार की रात में करीब नौ बजे बेटी ने परिवार के साथ भोजन किया। कुछ देर बाद बिजली चली गई तो वह गर्मी का हवाला देकर छत पर सोने चली गई। सुबह वह घर पर मौजूद नहीं थी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
 

पुलिस की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि मृतका पांच भाइयों में इकलौती थी और इंटरमीडिएट तक की पढाई पूरी की थी। उसके पांचों भाई बाहर रहते है। जबकि पिता ट्रक ड्राईवर है। मौके पर युवती का सैंडिल और मोबाइल भी मिले हैं।


 

आंख के पास चोट के निशान थे। पुलिस भी हत्या मान कर जांच कर रही है। इसके अलावा युवती के साथ अन्य घटना होने की भी आशंका जता रही है। वैसे युवती की मौत को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल जाएगी। वैसे मामले की छानबीन हर पहलू पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed