फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4 taken in custody

प्रधान के पति समेत चार हिरासत में

Sat, 07 Apr 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
4 taken in custody
पुलिस स्टेशन
हैंसर। बारीडीहा गांव में चल रहे जमीन विवाद में महिला के परिवार समेत इच्छा मौत की राष्ट्रपति से अनुमति मांगे जाने के प्रकरण में शनिवार को एसडीएम और एसओ गांव में पहुंचे और प्रधान पति समेत गांव के चार लोगो को हिरसात में ले लिया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।       
विज्ञापन


रीता देवी पत्नी शंकर यादव ने शुक्रवार को डीएम के समक्ष पहुंच कर परिवार समेत इच्छा मृत्यु की अनुमति इस कारण मांगी की उसके मकान को ढहवाने की फिराक में प्रधान समेत गांव के कुछ लोग लगे हुए है। उसका आरोप है कि अगर मकान को गिरा दिया जाएगा तो पूरा परिवार उजड़ जाएगा।
विज्ञापन

इससे अच्छा मरना ही है। शनिवार की सुबह होते ही एसडीएम बाबूराम और एसओ संतोष कुमार तिवारी बारीडीहा गांव में पहुंचे। जहां मौके पर पहुंच कर गांव के लोगो से पूछताछ करने के बाद प्रधान पति रमेश चौरसिया समेत चार लोगो को लेकर थाने चले आए। एसओ ने बताया कि गांव के कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिन्हे हिरासत में ले लिया गया है। जिस मकान को लेकर रीता देवी पत्नी शंकर यादव इच्छा मृत्यु की मांग कर रही है, वह मकान गडढे की भूमि में है । जिसकी कार्रवाई तहसील में चल रही है। प्रधान पति समेत चार लोग गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। इन चारों लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed