फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तस्करों को पकडने गई पुलिस टीम पर फायरिंग3

तस्करों को पकडने गई पुलिस टीम पर फायरिंग3

Fri, 29 Mar 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
तस्करों को पकडने गई पुलिस टीम पर फायरिंग3
तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग
विज्ञापन

बखिरा पुलिस ने छह गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया
दो तस्कर पकड़े गए, असलहा, चाकू और कारतूस बरामद
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। बखिरा-दुर्गजोत मार्ग पर स्थित छराछ गांव स्थित नहर पुलिया के पास तस्करों कों पकड़ने गई बखिरा पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग की। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मौके से पुलिस ने छह गोवंशीय पशु बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मौके से अन्य तीन तस्कर भागने में सफल रहे। तस्करों के पास से एक असलहा, चाकू और कारतूस बरामद हुआ है।
एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम अमरडोभा की तरफ से दुर्गजोत गांव में वध के लिए पशु ले जाने की सूचना मिली। एसआई संजीत सिंह, कांस्टेबल राणा प्रताप, दयाशंकर, तबरेज, बलवंत को साथ लेकर छराछ गांव स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरता देखकर बचाव में तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। भाग रहे तस्करों को दौड़ाकर पकड़ा गया। दो तस्कर पकड़े गए, जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। एसओ ने बताया कि दुर्गजोत निवासी तस्कर राजू और मुश्ताक अली को जेल भेजा गया, जबकि दुर्गजोत निवासी फरार सभी तस्करों टेनी, अरमान और अवधू की तलाश की जा रही है। इसी मामले में असलहे से फायरिंग के मामले में राजू पर आर्म्स एक्ट, जबकि मुश्ताक के पास से चाकू बरामद होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

दो साल पूर्व भी तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था
बखिरा। करीब दो साल पूर्व भी बेलहर के पास जानवर चोरी कर पिकअप पर लादकर नंदौर की तरफ आ रहे तस्करों को पुलिस ने नंदौर चौराहे पर बैरिकेटिंग करके रोकने का प्रयास किया था, लेकिन तस्करों ने रुकने के बजाए एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को लखनऊ भर्ती कराया गया था। बघौली के पास भी पशु तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था। पुलिस पर हमले के वारदातों से तस्करों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed