फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   समाधान दिवस 1

समाधान दिवस 1

Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस 1
थाना समाधान दिवस पर सिर्फ 11 मामले निस्तारित
विज्ञापन

शेष मामलों के निस्तारण के लिए रवाना की गईं टीमें
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जमीनी विवाद व आपसी रंजिश के मामलों सहित कई अन्य मामलों के निस्तारण के लिए आयोजित इस थाना दिवस में कुल 98 मामले पेश हुए। दोपहर दो बजे तक चली सुनवाई में सिर्फ 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो पाया।

एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह व सीओ सदर रमेश कुमार ने कोतवाली परिसर में फरियादियों की समस्याओं को सुनीं। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद के समस्त थानों में कुल 98 मामले आए। इनमें राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की पहल पर 11 मामलों का निस्तारण किया गया। खलीलाबाद कोतवाली में 13 मामले आए, दो का निस्तारण, दुधारा थाना में 12 मामले आए तीन का निस्तारण्, जबकि धनघटा थाना में 22 मामले आए जिसमें दो का निस्तारण हुआ। महुली थाना में नौ मामले आए, तीन का निस्तारण किया गया। बखिरा थाना में 20 मामले आए, एक का निस्तारण हुआ। मेंहदावल थाने में 20 मामले आए, लेकिन किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। धर्मसिंहवा थाने में दो मामले आए लेकिन दोनों का निस्तारण नहीं हो सका। अनिस्तारित रहे 87 मामलों में कार्रवाई के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed