फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अनियंत्रित हुई कार

अनियंत्रित हुई कार

Fri, 17 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हुई कार
अनियंत्रित कार पोल्ट्रीफार्म की छत पर लटकी
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के जसुई देवघटा के पास भोर में हुई घटना
दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, बाल-बाल बचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर जसुई देवघटा गांव के पास शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो जाने से लगभग तीस फीट उछल कर बगल में पोल्ट्री फार्म पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सड़क के किनारे हुई इस अप्रत्याशित घटना को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

नाथनगर ब्लॉक में एडीओ कृषि के पद पर तैनात ग्राम बेलाडीह निवासी राम सुरेश चौधरी की पत्नी का निधन हो गया था। शुक्रवार की भोर में दाह संस्कार से लोग वापस आ रहे थे। राम सुरेश के पुत्र राम प्रसाद कार चला रहे थे। जैसे ही कार जसुई देवघटा गांव के पास पहुंची तो चालक को नींद आ जाने से अनियंत्रित हो गई और सड़क के दूसरी तरफ करीब तीस फीट फसल के ऊपर से उछलती हुई पोल्ट्री फार्म की छत पर चढ़ गई। एसबेस्टस की छत वाले पोल्ट्री फार्म पर जहां कार लटकी हुई थी, उसी के नीचे पोल्ट्री फार्म संचालक जसुई देवघटा निवासी अजय कुमार सो रहे थे। दुर्घटना के बाद नींद से जगे अजय ने कार के शीशे को तोड़ अंदर मौजूद जगराम चौधरी, आदर्श, समर ,छोटू को बाहर निकाला। जगराम को मामूली चोटे आई थी। सुबह छत पर लटकती कार देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस अप्रत्याशित घटना में लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed