{"_id":"59c6a3594f1c1b36688b644b","slug":"31506190169-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के व्यापारी का बैग चुरा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के व्यापारी का बैग चुरा ले गए चोर
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास से शनिवार को दोपहर में कानपुर के पेंट व्यापारी का बैग लेकर बाइक सवार युवक भाग गया। बैग में 25,000 रुपये, आधार कार्ड, वोटरकार्ड, कपड़े और कुछ कागजात थे। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कानपुर के निवासी उमेश नारायण श्रीवास्तव पुत्र प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि उसका पेंट का कारोबार है। व्यवसाय के ही सिलसिले में वह खलीलाबाद आए थे। वापसी में मेंहदावल बाईपास पर यात्रियों के बैठने की जगह अपना बैग रख कर पास में ही लघुशंका करने लगे। उसी बीच उसका बैग लेकर कोई भाग गया। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के व्यवसायी से बकाया 25000 रुपये लेकर बैग में ही रखा था। बैग में तमाम जरूरी कागजात और कपड़े आदि भी रखे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उनका बैग बाइक सवार एक युवक लेकर भाग गया है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।