{"_id":"5ade1d9d4f1c1b58098b60ce","slug":"3-arrested-within-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों का पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। 24 घंटे के भीतर जिले की पुलिस ने अलग-अलग मामले में वांछित चल रहे तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश 10000 रुपये का और दो 5000-5000 रुपये के इनामी हैं।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि प्रभारी कोतवाल रामभवन यादव और एसएसआई भाग्यवती पांडेय ने मेंहदावल बाईपास से 10000 रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी नाटे उर्फ श्रीपत निषाद पुत्र बेकारू निषाद निवासी चंद्रपलिया थाना छावनी जिला बस्ती को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूूस मिला है।
नाटे उर्फ श्रीपत शातिर वाहन चोर है। इसके खिलाफ गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी के सामान की बरामदगी, जालसाजी आदि गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह चौकी इंचार्ज कांटे धर्मेंद्र तिवारी ने टेमा रहमत के पास से 5000 रुपये के इनामी बदमाश परमात्मा चौधरी पुत्र बुद्धू निवासी छितही खुर्द थाना रुधौली जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसके खिलाफ भी गैंगेस्टर, नकबजनी समेत पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास से भी 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर दुधारा राकेश सिंह यादव और एसएसआई करुणाकर पांडेय ने नौवा गांव सेमरियावां टेमा मार्ग के पास से 5000 रुपये के इनामी अपराधी जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र हबीबुल्लाह निवासी अंसार टोला खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भी चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।