फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   झोपड़ी में आग लगी

झोपड़ी में आग लगी

Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगी
झोपड़ी में लगी आग, बकरी जलकर मरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील के गौरीराई गांव में शुक्रवार की शाम ढिबरी से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा चारपाई, बिस्तर, अनाज जलकर राख हो गया। साथ ही एक बकरी की जलकर मौत भी हो गई। गांव वालों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

शुक्रवार की देर शाम गौरीराई निवासी पन्नालाल की झोपड़ी में ढिबरी जल रही थी कि अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी बीच गांव में होने के कारण अगल बगल के घरो में आग लगने की खतरा मंडराने लगी। गांव वालों की मदद से घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक पन्नालाल की झोपड़ी में रखा बिस्तर चारपाई तथा अनाज जलकर राख हो चुका था। झोपड़ी में दो बकरियां भी बंधी थी। एक बकरी की जलकर मौत हो गई तो दूसरी बुरी तरह से झुलस गई है। तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने बताया आग लगने की घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है ,पर अगर घटना हुई है तो राजस्व कर्मियों को भेजकर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed