फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hangama after refused to admit in hospital

प्रसूता को भर्ती नहीं करने पर परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 26 Aug 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
hangama after refused to admit in hospital
एएनएम सेंटर पर हुआ था प्रसव, हालत बिगड़ने पर लाए थे जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एएनएम सेंटर पर प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर प्रसूता को लेकर महिला चिकित्सालय में पहुंचे परिजनों ने भर्ती न करने पर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती न कर सीधे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। कुछ लोगों के समझाने पर परिजन माने और प्रसूूता को दूसरे अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लॉक के कर्री सिकरी निवासी मुर्तजा हुसैन का कहना है कि शनिवार की रात उनकी बेटी मैलानी निवासी शबनम पत्नी सद्दाम को प्रसव पीड़ा हुई तो वे उसे गांव के ही एएनएम सेंटर पर ले गए। वहां उसको बेटा पैदा हुआ। बेटा स्वस्थ है। जबकि शबनम की हालत खराब है। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उसे रविवार की सुबह महिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


नर्स ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया और कहा कि इसे इमरजेंसी में ले जाएं। इमरजेंसी में लाए तो डॉक्टर ने महिला विंग में ले जाने को कहा। महिला विंग में ले गए तो नर्स ने रेफर करने की बात कही और भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया किसी तरह इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने इलाज किया और बेटी को अन्य कहीं महिला चिकित्सक से दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक और नर्स सिर्फ बैठकर वेतन ले रही हैं। मरीजों के साथ उनका व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ पंकज टंडन ने बताया कि महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी है। इसकी वजह से दिक्कत आ रही है। महिला चिकित्सक की तैनाती होने के बाद काम सुचारु रूप से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed