फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   200 litre wine recovered, 5 booked

200 लीटर शराब बरामद, पांच पर केस

Sun, 29 Oct 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
200 litre wine recovered, 5 booked
धनघटा क्षेत्र के भिखारीपुर माझा में कच्ची शराब पर छापेमारी करते थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से मुक्त कराने की मंशा के साथ पुलिस ने दूसरे दिन भी छापेमारी की। रविवार की शाम शाम पुलिस ने भिखारीपुर गांव के दक्षिण घाघरा नदी के तलहटी में दबिश देकर दो सौ क्विंटल लहन को जहां नष्ट कर दीं वहीं दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा कर रही है। लगातार दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई से कच्ची शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।  
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में दियारा में पहुंचे पुलिस के लोग जगह- जगह चल रही कच्ची दारू की भट्ठी को तोड़ते हुए आग बढ़ते रहे। पुलिस का कहना है कि करीब एक दर्जन भट्ठिया नष्ट की गईं। इस दौरान दो सौ कुंतल लहन को नष्ट करते हुए कच्ची शराब बरामद की गई। एसओ का कहना है कि तुर्कवलिया नायक गांव निवासी अशोक समेत पांच लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध कारोबार में लिप्त लोग भाग निकले। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
धनघटा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार की शाम पुलिस टीम द्वारा  क्षेत्र के तुर्कवलिया और भिखारीपुर मांझा में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 200 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि छापेमारी में दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई। लहन और उपकरण को मौके पर ही नष्ट किया गया। जबकि पांच अवैध कारोबारियों को चिह्नित किया गया है। अशोक केवट समेत पांच लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। टीम में कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल नरसिंह यादव, कांस्टेबल राम सुमेर यादव, कांस्टेबल तुलसीराम, कांस्टेबल मिथिलेश मिश्रा, कांस्टेबल मनोज चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश नायक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed