{"_id":"5cc5eaa6bdec22070e2bac8d","slug":"191556474534-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 28 Apr 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के रजउर गांव में दो दिन पूर्व बस चालक की लापरवाही से बस से दबने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में धर्मसिंहवा पुलिस ने मृत बच्ची के बाबा की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल वाहन के रूप में चलायी जा रही बस का रजिस्ट्रेशन बागपत जिले का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के रजउर गांव निवासी सच्चिदानन्द की पांच वर्षीया पुत्री वैभवी सिद्घार्थनगर जिले खेसरहा थाना क्षेत्र के जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया में एलकेजी की छात्रा थी। बाबा कमलेश के तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार को लगभग ढ़ाई बजे उनकी पौत्री वैभवी स्कूल बस की चपेट में आ गई। सड़क पर गिरी बच्ची के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। परिजन इलाज के लिए पड़ोसी जिला सिद्घार्थनगर के जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के बाबा की तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन व बस चालक के विषय में छानबीन की जा रही है।