फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सरकारी शराब की दुकान से 1123 शीशी नकली शराब बरामद

सरकारी शराब की दुकान से 1123 शीशी नकली शराब बरामद

Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरकारी शराब की दुकान से 1123 शीशी नकली शराब बरामद
शराब की दुकान से 1123 शीशी नकली शराब बरामद
विज्ञापन

फोटो
439 ब्रांडेड शराब के ढक्कन, 2510 रुपये नकद और दो व्यक्ति पकड़े गए

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आबकारी विभाग और मेंहदावल पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक लाइसेंसी शराब की दुकान से 1123 शीशी नकली शराब बरामद किया। मौके से 439 ब्रांडेड शराब के ढक्कन व 2510 रुपये नकद मिले। दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सोमवार सुबह आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह व एसओ मेंहदावल प्रदीप कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने करमैनी घाट स्थित देशी शराब के लाइसेंसी दिनेश कुमार सिंह के दुकान पर दबिश दी। जहां 763 शीशी बंटी-बबली ब्रांड व 360 शीशी लैला ब्रांड की कूट रचित रैपर वाली नकली शराब, 244 रायल स्टेज, 195 रेडिको ब्रांड के कूट रचित ढक्कन व 2510 रुपये नकद मिले। दिनेश वर्मा निवासी रगौली थाना कैंपियरगंज गोरखपुर व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मौके पर दुकान का मालिक मौजूद नहीं था। पूछताछ में दुकान पर मौजूद कर्मचारी ने बताया है कि नकली शराब 1200 रुपये में बाहर से लाकर दिनेश वर्मा उन्हें बेचता है, जिसका सरकारी रेट 2025 प्रति पेटी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त व शराब की दुकान के लाइसेंसी पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed