{"_id":"5af089684f1c1b65098b858d","slug":"171525713256-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख पाने की लालच में फंसकर मजदूर ने गंवा दिया एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख पाने की लालच में फंसकर मजदूर ने गंवा दिया एक लाख
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन लाख पाने की लालच में फंस कर सोमवार को एक मजदूर जालसाजों के चंगुल में फंस कर एक लाख रुपये गंवा बैठा। नोटों की गड्डी समझ जैसे ही मजदूर ने खोली तो उसमें कागज के टुकड़े देख सहम गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। जैसे की घटना की सूचना पुलिस को मिली,वैसे ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी, लेकिन जालसाज पुलिस की पकड़ से दूर हो गए। वैसे सीसीटीवी फुटेज में दोनों जालसाजों का चेहरा कैद हो गया है। जिसके सहारे पुलिस जालसाजों की तलाश शुरु कर दी है।
शहर के मेंहदावल चौराहा पर मोहम्मद मुस्तफा का सुप्रीम साइकिल एंड रिक्शा कंपनी संचालित होता है। उनकी दुकान पर अंसार टोले का रहने वाला मोहम्मद रफीक काम करता है। सोमवार को मालिक मोहम्मद मुस्तफा ने मजदूर रफीक को एक लाख रुपये यूूनियन बैक में जमा करने के लिए दिया। पूर्वाहन साढ़े ग्यारह बजे के करीब रफीक ने पुलिस को पहले सूचना दिया कि वह यूनियन बैंक में पैसा जमा करने गया था,जहां दो युवक मिले और उसे साइकिल पुल के नीचे खड़ा करने की बात कहते हुए बाहर लाए और थप्पड से मार कर उसके पास से एक लाख रूपये छीन कर भाग गए। छिनैती की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई और जांच पड़ताल में जुट गई। स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पहले तो पीड़ित रफीक ने पुलिस को घटना की सही जानकारी नहीं दिया और दो युवकों के जरिए एक लाख छीन ले जाने की जानकारी दी, लेकिन जब घुमा फिरा कर पूछताछ की गई तो रफीक ने ठगे जाने की कहानी बताई। रफीक ने बताया कि वह यूनियर बैंक में एक लाख जमा करने गया था,जहां दो युवक मिले और उससे बातचीत शुरु कर दी। दोनों युवकों ने बताया कि वह झांसी से तीन लाख रुपये चुरा कर लाए हैं, जिसे किसी खाते में जमा कराईए और एक लाख रूपये पर 25000 रुपये उन्हें दे दीजिए। मजदूर लालच में फंस गया और बैंक में जमा करने ले गया एक लाख रुपये जालसाजों को दे दिया। जबकि तीन लाख की गड्डी समझ कर कागज का टुकड़ा ले लिया। जब उसे पता चला कि नोट नहीं कागज का टुकड़ा है और सिर्फ पांच सौ की एक नोट है तो वह सकते में आ गया। बैंक और मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों जालसाज युवकों का चेहरा आया है। एक युवक सफेद शर्ट और नीला जीसं और दूसरे ने चेकदार शर्ट और काले रंग का पैंट पहने है। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। जल्द ही दोनों जालसाज पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे। इधर सुप्रीम साइकिल एंड रिक्शा कंपनी के मालिक मोहम्मद मुस्तफा ने अपने नौकर पर ही शक जाहिर किया है कि उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर बैंक में जमा करने ले गए रुपये आपस में बांट लिया है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात जालसाज पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन