{"_id":"5caf7695bdec2214720fc12d","slug":"161555003029-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नहीं लौटी ससुराल तो पति उठा लाया बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी नहीं लौटी ससुराल तो पति उठा लाया बच्चा
Thu, 11 Apr 2019 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। आपसी मनमुटाव के चलते मायके गई पत्नी वापस ससुराल नहीं लौट रही थी। ऐसे में पति अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर चला आया। उधर, पत्नी ने पति के खिलाफ धर्मसिंहवा थाने में बच्चे के अपहरण तहरीर दे दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया। पत्नी चार दिन बाद मायके से ससुराल में आकर रहने पर सहमत हो गई।
एसओ धर्मसिंहवा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में ब्याही आरती कुछ दिन पहले पति लालजीत से मनमुटाव के कारण अपने मायके बखिरा थाना क्षेत्र के गोइठहा गांव चली गई थी। बुधवार को जब पति उसे लेने गया तो आरती ने आने से इंकार कर दिया। काफी देर तक मान मनौव्वल पर भी बात नहीं बनी तो पति अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर देर शाम चुपके से घर भाग आया। इसका अंदाजा होते ही पत्नी आरती ने मायके वालों के साथ धर्मसिंहवा थाने पर पहुंची और पति के खिलाफ बच्चे के अपहरण की तहरीर दे दी। एसओ के अनुसार महिला की बातों से लगा कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ही यह नौबत आई है तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को भेजकर पति को थाने बुलवाया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में पति- पत्नी की वार्ता कराई गई। कुछ गिले-शिकवों के बाद दोनों फिर साथ रहने को राजी हो गए। आरती चार दिन बाद पति के साथ ससुराल में आकर रहेगी। फिलहाल आरती बच्चे के साथ मायके चली गई।