{"_id":"5b7d9a0742c79246325494cf","slug":"161534958087-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड के लिए अंगूठा लगाया, खाते से निकल गए 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैन कार्ड के लिए अंगूठा लगाया, खाते से निकल गए 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
atm fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद के असनहरा गांव में उचक्के ने पैन कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से अंगूठा लगवा लिया। इसके दो दिन बाद एक महिला बैंक पहुंची तो उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
जानकारी होने पर गांव के अन्य खातेदारों ने अपना अकाउंट चेक किया तो पता लगा कि एक और व्यक्ति के खाते से 10 हजार रुपये निकला है। दो लोगों के खाते से रुपये निकालने की जानकारी से खातेदार परेशान हैं।
असनहरा गांव में रविवार को एक युवक पहुंचा और ग्रामीणों को बताया सबका नि:शुल्क पैन कार्ड बनेगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए गांव के लोग आधार कार्ड लेकर पहुंच गए। आधार कार्ड लेकर युवक ने अंगूठा लगाने वाली मशीन पर गांव के ही बेचन पुत्र राम लखन, सुदामा देवी पत्नी नंदलाल, भोला पुत्र मुन्ना लाल, उदयभान पुत्र रामवृक्ष, झिनका देवी पत्नी मुन्ना लाल का अंगूठा लगवा लिया और जल्दी ही पैन कार्ड डाक से मिलने की बात कह कर चला गया।
विज्ञापन
मंगलवार को सुदामा देवी पत्नी नंदलाल जब रुपये निकालने बैंक पर पहुंची तो पता चला कि उनके खाते से 10 हजार रुपये पहले ही निकल गए हैं। परेशान महिला ने गांव आकर लोगों को बताया तो पैन कार्ड बनवाने के लिए अंगूठा लगाए लोग बैंक पहुंचे और खाता चेक कराने लगे। पता चला कि बेचन पुत्र रामलखन के खाते से भी 10 हजार रुपये निकल गए हैं। बाकी तीन लोगों के खाते में रुपये नहीं थे। पीड़ित पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।