फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कमीशन न देने पर मनबढ़ों ने प्रधान को पीटा

कमीशन न देने पर मनबढ़ों ने प्रधान को पीटा

Tue, 05 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कमीशन न देने पर मनबढ़ों ने प्रधान को पीटा
UP Police
धनघटा (संतकबीरनगर)। कमीशन न देने की वजह से महुली क्षेत्र के बरौली गांव के प्रधान की पिटाई करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने दो सगे भाईयों पर मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सीओ को मामले की जांच मिली है।
विज्ञापन

बरौली गांव के प्रधान राम विजय कन्नौजिया का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उसे गांव में विकास कार्य कराने के बदले कमीशन की मांग करते हैं। कमीशन न देने की बात कहने पर उन्हे पिछले छ: माह से गांव में विकास कार्य नहीं कराने दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि उक्त दबंग बार- बार उसे जान माल की धमकी पिछले कई माह से देते आ रहे हैं। 27 नवंबर की सुबह जब वह गांव में स्थित हरदेवनाथ जी के स्थान पर कपूर जलाने गया था तो रास्ते में गांव निवासी विपक्षी संदीप कुमार और अवनीश कुमार पुत्रगण सतीश चौबे ने उसे पकड़ कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। विपक्षी उसे लात घूसे से मारते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्राम प्रधान का आरोप है कि थाने में प्रार्थना पत्र देने की सूचना मिलने पर विपक्षियों ने कुछ लोगों को लेकर दबाव बनाने की नीयत से डीएम कार्यालय पर उसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। प्रभारी एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि संदीप चौबे और अवनीश चौबे के खिलाफ मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ धनघटा को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed