फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सेमरियावां क्षेत्र में हुई छापेमारी

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पड़ा छापा, सील

Tue, 25 Jun 2019 11:08 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र में हुई छापेमारी
दुधारा के एक जांच केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कराते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां। एसडीएम सदर एसपी सिंह ने अपर सीएमओ मोहन झा के साथ मंगलवार को दुधारा और सेमरियावां स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुधारा स्थित मेडिकल सेंटर पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करते हुए सेंटर मालिक को पकड़ा गया। टीम ने सेंटर को सील कर दिया। उक्त कार्रवाई एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई।  
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां के अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल ने बताया कि किसी ने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन की शिकायत उच्च अधिकारियों से किया था। मंगलवार को दिन में करीब 10:45 बजे एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा की टीम ने दुधारा स्थित एक मेडिकल सेंटर पर छापामारी की। जहां पर बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली गई और सेंटर को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर उनकी तरफ से सेंटर मालिक और उनके स्टॉफ के विरुद्ध अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने का मुकदमा पंजीकृत करने हेतु दुधारा थाने पर तहरीर दे दी गई है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने सेमरियावां स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी किया लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड मशीन या उससे संबंधित कुछ भी बरामद नहीं हुआ। सेंटर मालिक को हिदायत दी गई कि भविष्य में अवैध रूप से यहां अल्ट्रासाउंड ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed