फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

पिता के बुलाने का झांसा देकर बच्ची को ले गया था साथ

Sat, 15 Jun 2019 11:34 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला
rape
संतकबीरनगर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र की छह वर्षीया बच्ची के अपहरण और फिर दुष्कर्म व दांत से गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी धनघटा थाना क्षेत्र के बेलमा गांव का निवासी है। आरोपी व्यक्ति बच्ची के पिता का पूर्व परिचित है और घर तक आना-जाना है। इसीलिए बच्ची इस आरोपी की बातों पर विश्वास करके उसके साथ चली गई थी। रात में जब पिता घर पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति के संदिग्ध आचरण को देखते हुए तत्काल बच्ची की तलाश करने उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

 कुआनो नदी के दूसरी तरफ बसा धनघटा थाना क्षेत्र का बेलमा गांव गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र से सटा है। बेलमा गांव निवासी 50 वर्षीय आरोपी (विनोद राय उर्फ पप्पू राय) नशेड़ी है और शाम को बगल के गांव चौराहे पर बने मंदिर भी जाता है। यहीं लड़की के पिता की छोटी सी दुकान है। आरोपी इस दुकान पर भी आता-जाता है। बताया जा रहा है कि दुकान से शुरू हुआ यह संबंध घर तक पहुंच गया था। इसी पुराने परिचय का गलत लाभ उठाते हुए आरोपी व्यक्ति शुक्रवार की शाम को दुकानदार के घर पहुंचा और उसकी छह वर्षीय लड़की को पिता के बुलाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाकर लेते गया।
विज्ञापन

रात में पहुंची थी तीन थानों की फोर्स ः देर रात घटना की जानकारी होने पर धनघटा के अलावा गोरखपुर जिले के सिकरीगंज व बेलघाट थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। रात में ही सीओ खजनी भी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर सिकरीगंज पुलिस अपने साथ ले गई। प्रभारी एसओ धनघटा संजय पांडेय का कहना है कि खबर मिलने पर वे रात में ही गांव पहुंचे थे। चूंकि अपहरण सिकरीगंज थाना क्षेत्र से हुआ था इसलिए आरोपी को वहां की पुलिस अपने साथ ले गई। केस भी सिकरीगंज थाने में ही दर्ज हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक असित कुमार श्रीवास्तव ने भी धनघटा थाने व लोहरौली पुलिस चौकी जाकर मामले से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed