{"_id":"5d012989bdec22071506a504","slug":"156035724819-khalilabad-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को थप्पड़ मारकर भागा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही को थप्पड़ मारकर भागा युवक
Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालू शासन गांव में बुधवार को पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 टीम के एक सिपाही को युवक ने अचानक थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी भागने में कामयाब हो गया। बाद में खीज मिटाने के लिए पुलिसकर्मी आरोपी युवक के परिजनों को पकड़कर थाने ले आए।
बालू शासन गांव निवासी सूरज साहनी मंगलवार देर रात अपने घर में तेज आवाज में गाना बजा रहा था। पड़ोसी ढुनमुन ने आपत्ति जताई। गांव के लोगों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब आठ बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से डायल 100 पर विवाद की सूचना दी। इस पर डॉयल 100 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस कर्मियों ने विवाद करने वाले एक पक्ष के युवक को गाड़ी में बैठने को कहा तो वह भड़क गया और एक सिपाही से उलझ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी युवक को काबू करने लगे। इसी दौरान युवक ने एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इससे तिलमिलाए सिपाहियों ने भी युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट के बीच आरोपी युवक पुलिस कर्मियों को धक्का देकर वहां से भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की तलाश करने लगी। लेकिन युवक नहीं मिला तो उसके माता-पिता को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि बालू शासन गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स गई थी। आरोपी युवक पुलिस टीम से उलझ गया था लेकिन किसी सिपाही के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।