{"_id":"6adb7a5fe0d4a1be790b7421","slug":"fire-breaks-out-at-a-polyester-factory-brought-under-control-after-a-two-hour-effort-involving-six-fire-tenders-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166475-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पॉलिएस्टर फैक्टरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों से दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पॉलिएस्टर फैक्टरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों से दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
-शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका, दमकल विभाग ने फैक्टरी मालिक से एनओसी मांगी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पॉलिएस्टर की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी धुएं का गुबार देख आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। दमकल विभाग की टीम ने छह गाड़ियां मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने मकानों में दरार आने के आरोप लगाए हैं। दमकल विभाग ने मामले को देखते हुए फैक्टरी मालिक से एनओसी तलब की है।
फैक्टरी संचालक विक्की ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे सामान में फैल गई। इससे फैक्टरी में रखा कच्चा और तैयार माल, गारनेट व नायलॉन बनाने वाली मशीन, मुख्य इलेक्ट्रिकल पैनल और पूरी इमारत जल गई।
स्थानीय निवासी आशीष और दीपक ने बताया कि फैक्टरी में लगी आग से उनके मकानों में दरार आ गई है। रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की फैक्टरी से जान माल के नुकसान का खतरा रहता है। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल ने बताया कि टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। फैक्टरी संचालक से अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज और एनओसी दिखाने को कहा गया है। आवासीय क्षेत्र में संचालित इस फैक्टरी में सुरक्षा के मानकों की जांच की जाएगी।