फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झकही चक बेल्डूहा का मामला

छेड़खानी का विरोध करने पर बरात रोकने का आरोप

Sat, 08 Jun 2019 11:20 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झकही चक बेल्डूहा का मामला
CRIME SCENE
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झकही चक बेल्डूहा के उस्मानपुर में शुक्रवार की शाम घर से बरात निकलने के दौरान छेड़खानी के मामले पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर नाराज कुछ लोगों ने बरात निकलने से रोक दिया। पीड़ित पक्ष ने मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ व लूट का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम झकही चक बेल्डूहा के उस्मानपुर निवासी राम अशीष पुत्र चंद्रभान ने शनिवार को महुली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को उनके घर से बरात निकल रही थी। महिलाएं नाच गा रही थीं। उसी दौरान बगल के गांव झकही के कुछ लोग वहां पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने विवाद कर लिया। मना करने पर आरोपियों ने 11 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली। दूल्हे की गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया गया। घटना की सूचना डायल 100 और मोलनापुर पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद बरात रवाना हो पाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद कर रहे लोगों ने एक बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में महुली एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed