फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संदिग्ध हाल में घर के बाहर मिला युवक का शव

संदिग्ध हाल में घर के बाहर मिला युवक का शव

Thu, 06 Jun 2019 11:49 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में घर के बाहर मिला युवक का शव
death
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के घर के बाहर मिला। घटना के विषय में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बछईपुर गांव निवासी जय सिंह (36) पुत्र विंध्याचल भाईयों से अलग रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह जब मां जिलेबा देवी घर से बाहर निकलीं तो जय सिंह का शव दरवाजे के पास गन्ने की पत्तियों पर पड़ा था। मां की चीख सुनकर पत्नी समेत घर व पड़ोस के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंचे पौली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने मौके का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि युवक के गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध पौली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अभी इस मामले में घरवालों की तरफ से कोई आशंका जाहिर नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटकी पुलिस की जांच
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मिले जयसिंह (35) के शव की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है।
विज्ञापन

पौली के बछईपुर गांव निवासी जय सिंह यादव का शव उसी के घर के सामने बृहस्पतिवार की सुबह मिला था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम वह खाना खाकर सोने के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह जय सिंह का शव उसके घर के सामने कुछ दूर पर पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शव बैठे हुए अवस्था था। इस संबंध में प्रभारी एसओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed