फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनघटा बाजार के मुखलिसपुर रोड का मामला

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से रुपये से भरा बैग छीना

Tue, 04 Jun 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
धनघटा बाजार के मुखलिसपुर रोड का मामला
Rupee Shimla
संतकबीरनगर। अपराधियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनते जा रहे धनघटा में मंगलवार की शाम को फिर एक छिनैती की वारदात हुई। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों वाला झोला छीन लिया और भाग निकले। महिला का कहना है कि उसने थाने में तहरीर दी है जबकि प्रभारी एसओ घटना की जानकारी से ही इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के सेमराडाड़ी गांव की रहने वाली गायत्री पत्नी सुरेश मंगलवार को स्टेट बैंक की धनघटा शाखा में रुपये निकालने गई थी। गायत्री के अनुसार बैंक से निकाले गए 30 हजार रुपये व आधार कार्ड समेत कई अन्य कागज एक झोले में रखकर शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर के लिए निकली। मुखलिसपुर रोड पर सवारी का इंतजार कर रही थी कि अचानक बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसके हाथ से झोला छीनकर मुखलिसपुर की तरफ भाग निकले। उसने जब तक शोर मचाया बाइक सवार अपराधी काफी दूर निकल गए थे। गायत्री के अनुसार देर शाम उसने धनघटा थाने पहुंचकर घटना से संबंधित तहरीर दे दी है। वहीं प्रभारी एसओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें अभी इस तरह के किसी वारदात की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले की छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed