फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में मामा-भांजे समेत तीन घायल

हादसे में मामा-भांजे समेत तीन घायल

Thu, 30 May 2019 11:22 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मामा-भांजे समेत तीन घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
बखिरा। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बखिरा क्षेत्र के बरईपार गांव के मोड़ पर पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप  में सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। जबकि चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

बखिरा-सहजनवां मार्ग पर बरईपार गांव के निकट सहजनवां की तरफ से आ रही पिकअप ने बरईपार गांव से मुख्य मार्ग पर आने के लिए मुड़ी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मैजिक भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे मालवाहक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं मैजिक सवार कुड़ावल खुर्द गांव निवासी चंद्रभान यादव और बाइक सवार मेंड़रापार गांव निवासी कन्हैया व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ सुधीर सिंह, चौकी इंचार्ज मनोज सिंह, एसआई अरुण पांडेय, मनोज कुशवाहा ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसओ ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया था। अभी मामले की तहरीर नही मिली है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed