{"_id":"5ced66bdbdec22073964fe57","slug":"155906225313-khalilabad-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिले में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री
Tue, 28 May 2019 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले में अवैध शराब का धंधा खूब जोरों से फल फूल रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस विभाग सब कुुछ जानने के बाद भी अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एसडीएम धनघटा में घाघरा नदी के किनारे छापेमारी कर 15 हजार लीटर अवैध शराब बरामद किया था। उसके बाद से अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई से पुलिस और आबकारी विभाग कार्रवाई से कतरा रहा है।
कुशीनगर जिले के तरयासुजान में मार्च माह अवैध जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर कई अधिकारी निलंबित किए गए थे। कुशीनगर की घटना के बाद हर जिलों में छापेमारी अभियान चलाया गया था। अब बाराबंकी जिले में मंगलवार को कई लोगों की अवैध शराब पीने से मौत हो गई। संतकबीरनगर जनपद के धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, दुधारा, कोतवाली, महुली और धर्मसिंहवा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार काफी फल फूल रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने नकहा तेजपुर में छापेमारी कर 15 हजार लीटर अवैध शराब बरामद किया था। इसके बाद खलीलाबाद शहर में एक माह पहले काफी संख्या में एक्सपायरी डेट की शराब बरामद हुई थी। जिसे डीएम के निर्देश पर नष्ट करा दिया गया था। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई भी कर रही है। एसओ को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार हर हाल में बंद होना चाहिए।