फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महुली क्षेत्र का मामला

प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, मचा हडकंप

Thu, 16 May 2019 11:24 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र का मामला
CRIME SCENE
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती अपने परिजनों के साथ एक युवक के घर पहुंची और प्रेम संबंध का दावा करते हुए शादी की जिद पर अड़ गई। विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम कहासुनी कर रहे युवक-युवती व परिजनों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्ष आपस में वार्ता के बाद शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की ननिहाल गोरखपुर जिले में है। जहां वह हमेशा आता जाता रहता है। उसी गांव की एक लड़की से युवक का प्रेम संबंध हो गया। यह प्रकरण काफी दिनों तक चलता रहा। इधर कुछ दिनों से युवक न वहां जा रहा था, और न ही अपनी प्रेमिका का फोन उठा रहा था। नाराज प्रेमिका अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक और उसके परिजनों से वार्ता करने का प्रयास किया तो वह लोग विवाद पर अमादा हो गए। प्रेमिका के परिजनों ने इसकी सूचना डायल 100 को दिया। मौके पर पहुंची टीम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब युवक के परिजन नहीं माने तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों की रजामंदी होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed