फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

नौरंगिया के पास हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौरगिंया के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के उरदहवा निवासी विश्वजीत मौर्य पुत्र सुरेंद्र मौर्य (19) एक शादी में बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से मोलनापुर गए थे। शादी समारोह से वह 11 बजे के करीब लौट रहे थे। अभी वह नौरंगिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही युवक की पहचान होने पर उसके घर वालों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। युवक बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए था। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed