फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत, चार घायल

अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत, चार घायल

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन की मौत, चार घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से विवाहिता की मौत पर रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बुधवार व बृहस्पतिवार को अगल-अलग हादसों में सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलो का उपचार जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालो में चल रहा है। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एक बाइक चालक समेत दो टैक्टर चालको के खिलाफ हादसा का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा बुधवार शाम राम जानकी मार्ग पर बारहकोनी के पास हुआ। जहां बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी वीरेंद्रनाथ पांडेय (48) बाइक से बेलघाट गोरखपुर जा रहे थे। बारहकोनी के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्रनाथ सिपाही के पद पर गोरखपुर जिले के बेलघाट थाने पर तैनात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाई, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा बाइक चालक महुली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कृष्णचंद्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बृहस्पतिवार की दोपहर सिरसी-सांखी मार्ग पर हुई। लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार सिरसी गांव निवासी संदीप राजभर अपनी मां रामराजी देवी और पत्नी अंजू देवी (25) को बाइक पर बिठाकर घर आ रहे थे। जब वह सिरसी-सांखी मार्ग पर गांव से थोड़ी दूरी पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मां-बेटा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां महुली निवासी संदीप और श्याम बाइक से अपने घर धनघटा की तरफ से जा रहे थे। पंप के पास तेज गति से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चला रहे संदीप (24) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल श्याम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तीनों शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस मामले में बाइक चालक व दो ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ हादसा का केस दर्ज किया गया है। बाइक व ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।

वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डारीडीहा चौराहे पर शुक्रवार को एक महिला वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस चौकी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांटे चौकी क्षेत्र के डारीडीहा गांव की रहने वाले अशरून्निशा पत्नी अब्दुल करीम (22) शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करानेेे गई थी। इलाज कराकर वह वापस अपने घर आ रही थी। अभी वे डारीडीहा गांव के चौराहे पर पहुंची ही थी कि तभी बस्ती की तरफ से आ रहे एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी दौरान कांटे पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। कांटे पुलिस चौकी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनरेटर में उतरे करंट से बालक की मौत
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी पूजा पंडाल में लगे जनरेटर में उतरे करंट से एक बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रोसया बाजार निवासी दिव्यांश पुत्र अवधेश (10) गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह जनरेटर के पास पहुंच गया। उस समय जनरेटर बंद था और उसमें करंट प्रवाहित हो रही थी। जनरेटर को छूते ही दिव्यांश उससे चिपक गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह लाइन बंद किया गया और दिव्यांश को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्यांश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दिव्यांश की मां बेहोश हो जा रही थी। लोगों ने बताया कि दिव्यांश की मां की भी हालत काफी दिन से खराब है। जिसकी दवा किसी तरह से चल रही थी। दिव्यांश गरीब परिवार से है। उधर पिता अवधेश इकलौते बेटे की मौत से सदमे में थे। उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया था। उन्होंने बताया कि दीपावली में दिव्यांश लिए कपड़ा खरीदा था। कपड़े को उसने नहीं पहना था। दिव्याशं की मौत से गांव में मातम का माहौल था।


दीपक जलाते समय बालिका झुलसी, इलाज के दौरान मौत
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिक्टहा गांव में बुधवार को दीपावली पर्व पर दीपक जलाते समय जलने से आठ वर्षीय एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल फिर गोरखपुर ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका के मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। महुली क्षेत्र के सिक्टहा गांव निवासी महेश पाल उर्फ नन्हे की आठ वर्षीय बेटी समृद्धि पाल यशी बुधवार शाम दीपक जलाने के लिए छत पर अपने छोटे भाई के साथ गई थी। दीपक जलाते समय उसके कपड़े में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग छत पर पहुंचते, समृद्धि पाल बुरी तरह से घायल हो गई थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से जहां मां साधना पाल का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का भी बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed