बरौली गांव में असलहे के साथ पकड़ा गया बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली में बीते 12 अगस्त की रात में कुछ बदमाशों ने गांव के कई घरों से मोबाइल, नकदी और महिलाओं के गले से चेन छीन ली थी। शोर होने पर वे भाग निकले थे। तभी से ग्रामीण रात में सतर्क थे। बताया जाता है कि सोमवार की रात लगभग 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक गांव में पहुंचे। तीनों गांव के साधुसरन यादव के घर में घुस रहे थे।
जाग रहे मकान मालिक के शोर मचाने पर घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है पकड़े जाने पर बदमाश ने ग्रामीणों पर तमंचा तान दिया, लेकिन साहस दिखाकर लोगों ने उसे दबोच लिया। परंतु उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई करते हुए उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा-कारतूस, चाकू और रिंच बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस टीम ने उसे थाने पहुंचाया। पकड़ा गया युवक कुरसुरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसके भागे दो साथी भी बगल के गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में एसओ महुली सौदागर राय ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों की भी पहचान कर ली गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।